हरियाणा में ग्रुप डी के लिए सीईटी की परीक्षा 21 और 22 अक्तूबर को होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव व एनटीए के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पहले यह परीक्षा सितंबर में होनी थी, लेकिन एनटीए ने ओडिशा में परीक्षाओं के चलते सितंबर में परीक्षा कराने में असमर्थता जताई थी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बताया कि आयोग 5-7 सितंबर तक सभी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट लेगा। आयोग की ओर से कहा गया कि महिलाओं और दिव्यांगों को नज़दीक के सेंटर में बिठाया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।