फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को केंद्र ने दी वाई श्रेणी सुरक्षा, पंजाब सरकार ने की थी कटौती

Tue, 02 Apr 2024 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुशील कुमार रिंकू कुछ दिन पहले ही आप से भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें आम आदमी पार्टी ने जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी भी बना दिया था। लेकिन उन्होंने पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें भाजपा ने भी जालंधर से उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
sushil rinku, sheetal angural - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में शामिल होने वाले आप के सांसद सुशील कुमार रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में पंजाब सरकार ने कटौती की थी। अब केंद्र सरकार ने दोनों को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवा दी है। 
विज्ञापन


पंजाब में उनको खतरा देखकर केंद्रीय सुरक्षा बल को बढ़ा दिया गया है। गृहमंत्रालय की तरफ से 18 सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार रिंकू और 11 सुरक्षाकर्मी शीतल अंगुराल को उपलब्ध करवाए गए हैं।

आप की तरफ से जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया गया था और उनहोंने प्रचार शुरू कर दिया था लेकिन बाद में वे भाजपा में चले गए। आप के जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद दोनों की सुरक्षा में कटौती कर दी गई थी। लेकिन केंद्र सरकार ने दोनों को अर्द्धसैनिक बल मुहैया करवा दिया है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने रिंकू और अंगुराल की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी जालंधर हिमांशु अग्रवाल को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने दोनों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। मगर इस बीच पंजाब सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने के बजाय कम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें