फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केंद्र का आदेश, 30 जून तक सभी 100 स्मार्ट सिटी को आईसीसीसी का कराना होगा साइबर सिक्योरिटी ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देशभर में बढ़ते साइबर खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी 100 स्मार्ट सिटी को निर्देश जारी किए हैं कि वह 30 जून 2023 से पहले साइबर सिक्योरिटी ऑडिट कराएं। शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया गया कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के पास पूरे शहर के सभी तरह के आंकड़े मौजूद है। इसे साइबर अपराधियों से किसी भी हमले से बचाने के उपाय करने होंगे। चंडीगढ़ में दो दिवसीय ऑल इंडिया स्मार्ट सिटी सीईओ कॉन्फ्रेंस चल रही है। शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मानकीकरण परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन (आईटी और ई-जीओवी) के ग्रुप हेड सुरेश चंद्रा की तरफ से सभी स्मार्ट सिटी के सीईओ को एक प्रेजेंटेशन दी गई और साइबर खतरे के बारे में समझाया गया। उन्होंने कहा कि डाटा आज के समय में सोने के समान है। साइबर अपराध से बचना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि किस तरह से और किन-किन माध्यमों से डाटा चोरी हो सकता है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि साइबर अपराधियों के निशाने पर एशिया में भारत दूसरे नंबर पर है। वर्ष 2022 में उसके पिछले साल के मुकाबले रैनसमवेयर के हमले 53 फीसदी बढ़े हैं। कहा कि स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी के पास पूरे शहर के लोगों का कई तरह का डाटा मौजूद है। पानी, बिजली, गाड़ी समेत अब ई-गवर्नेंस का डाटा भी है। आईसीसीसी की साइबर सुरक्षा मजबूत नहीं होगी तो साइबर अपराधी किसी भी समय हमला कर पूरे सिस्टम को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। इससे वित्तीय नुकसान के साथ काम में बाधा, शहर की छवि को नुकसान व अन्य तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पिंपरी चिंचवड के आईसीसीसी पर हुआ था साइबर हमला
सुरेश चंद्रा की तरफ से बताया गया कि कुछ समय पहले पिंपरी चिंचवड़ के आईसीसीसी पर साइबर हमला हुआ था और अपराधियों ने 27 सर्वर को हैक कर लिया था। इसकी वजह से काफी समस्या झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा एम्स के सर्वर पर भी हमला हुआ, जिसकी वजह से सभी काम दो हफ्ते के लिए मैनुअल तरीके से किए गए। फरवरी 2022 में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट कंटेनर टर्मिनल, मई 2021 में एयर इंडिया के सर्वर पर भी साइबर अटैक और आसाम में आयल इंडिया के सर्वर पर साइबर हमला हुआ और करीब 57 करोड़ मांगे गए थे। इन सभी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सभी स्मार्ट सिटीज को तुरंत आईसीसीसी का साइबर सिक्योरिटी ऑडिट कराना चाहिए। उन्होंने मंत्रालय के साइबर सिक्योरिटी मॉडल फ्रेमवर्क एंड मॉडल आरएफपी 2.0 को देखने और एसटीयूसी की तरफ से बनाई गई एसओपी का पालन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें