फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीगः भोजपुरी दबंग और मुंबई हीरोज की जीत, मनोज तिवारी 'मैन ऑफ द मैच'

Fri, 01 Mar 2019 02:46 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग
विज्ञापन
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन भोजपुरी दबंग और मुंबई हीरोज की टीमें अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाब रहीं। टूर्नामेंट क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला जा रहा है। इसमें बॉलीवुड और पॉलीवुड के सितारों से सजी टीमें शिरकत कर रही हैं। वीरवार को खेले पहले मुकाबले में भोजपुरी दबंग की टीम ने बंगाल टाइगर्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के चलते भोजपुरी दबंग के कप्तान मनोज तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल टाइगर्स की पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट पर 88 रन बना सकी। टीम के लिए इंद्रा ने सबसे अधिक 23 रन बनाए। गेंदबाजी में मनोज तिवारी ने 2 विकेट, अदित्य ने 1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुरी दबंग की टीम ने 9.5 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनोज तिवारी ने 12 गेंदों पर 5 चौके की सहायता से 25 रन बनाए। असगर खान ने 23 रन, उदय ने 22 रन की पारी खेली। दिन में खेले गए दूसरे मैच में मुंबई हीरोज की टीम ने तेलगू वारियर्स की टीम को 36 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए विजेता टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से अपूर्वा लखिया ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। इस पारी में 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। अन्य बल्लेबाज राजा ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलगू वारियर्स की टीम की शुरुआत ही खराब रही और पूरी टीम 8.2 ओवर में कुल 75 रन पर सिमट गई। टीम से शब्बीर सबसे अधिक 15 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। गेंदबाजी में बॉबी देओल ने 1 विकेट, अर्पूवा ने 3 विकेट, राजा ने 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें