शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष मनदीप सिंह जोशन ने कहा कि गुरिंदर जोशन की जीत ने पूरे कंबोज समुदाय का सिर ऊंचा किया है। गुरिंदर सिंह जोशन, महान शहीद ऊधम सिंह के प्रशंसक हैं और परिवार ने उनके गांव के बाहर शहीद ऊधम सिंह के नाम पर एक यादगारी गेट बनवाया है।
ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में पंजाबी मूल के कंबोज बिरादरी से संबंधित गुरिंदर सिंह जोशन जीत गए हैं। जोशन की जीत से सुनाम में महान शहीद ऊधम सिंह के पैतृक घर में जश्न मनाया गया। इस दौरान कंबोज समुदाय के लोगों ने इकट्ठे होकर मिठाई बांटी और शहीद ऊधम सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन
महान शहीद ऊधम सिंह कंबोज बिरादरी से संबंधित थे। गुरिंदर सिंह जोशन का जन्म लोहियां खास के गांव सिद्धूपुर में हुआ है। उनकी जीत की खुशी में शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल कमेटी मेन के सदस्य सुनाम के मोहल्ला पीलबाद में स्थित शहीद ऊधम सिंह के घर पहुंचे। लड्डू बांटकर एक दूसरे को बधाई दी।
जोशन की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष मनदीप सिंह जोशन ने कहा कि गुरिंदर जोशन की जीत ने पूरे कंबोज समुदाय का सिर ऊंचा किया है। इससे पहले शहीद ऊधम सिंह कंबोज ने 84 साल पहले लंदन के कैक्स्टन हॉल में माइकल उडवायर को मौत की नींद सुलाकर जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का बदला लिया था। आज उसी देश में संसदीय चुनाव जीतकर कंबोज समुदाय का सिर फिर से ऊंचा हो गया है। समूचा कंबोज समुदाय उन्हें इस अद्भुत जीत के लिए बधाई देता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुरिंदर सिंह जोशन, महान शहीद ऊधम सिंह के प्रशंसक हैं और परिवार ने उनके गांव के बाहर शहीद ऊधम सिंह के नाम पर एक यादगारी गेट बनवाया है। मास्टर केहर सिंह ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की लंदन में पड़ी निशानियों को यहां लाने की कोशिश की जाएगी। रणधीर सिंह राणा, प्रितपाल सिंह, गुरदीप सिंह विक्की, हरचरण सिंह, हरभजन सिंह और लखनपाल सिंह ने भी बधाई दी।