फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: संदीप थापर गोरा से मिलने पहुंचे सुनील जाखड़, कहा-बढ़ रही असहिष्णुता पंजाब के लिए ठीक नहीं

Sat, 06 Jul 2024 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

संदीप थापर गोरा अपने गनमैन के साथ शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में आए थे। वे समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो निहंग के वेश में आए युवकों ने उन पर तलवार से वार कर दिया।
विज्ञापन
डीएमसी अस्पताल पहुंचे सुनील जाखड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ शुक्रवार को कातिलाना हमले में घायल हुए शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा से मिलने अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा कि पंजाब में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। मान सरकार कानून-व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन


कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर शुक्रवार सुबह निहंगों के बाणे में आए तीन युवकों ने बीच सड़क पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमलावरों ने सिर, गर्दन, कंधे और हाथों पर तलवार से 12 वार किए। वारदात के समय गोरा के साथ उनका सिक्योरिटी गार्ड भी था, लेकिन हमलावरों के सामने वो भी कुछ नहीं कर सका।

इसके बाद हमलावर गोरा की एक्टिवा से ही फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे लोग हमला होते देखते रहे, लेकिन किसी ने भी गोरा को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। आरोपियों को कुछ ही घंटे बाद श्री फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों आरोपियों की पहचान लुधियाना के डिब्बा रोड के मोहल्ला कंपनी बाग इलाके में रहने वाले सरबजीत सिंह साबा और हरजोत सिंह जोत के रूप में हुई है, जबकि तीसरा साथी टहल सिंह अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें