फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सही थी सीटीयू ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया'

Sat, 21 Dec 2013 02:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीयू में ड्राइवर भर्ती के लिए आयोजित रिटन टेस्ट में पंजाबी वर्जन में गड़बड़ियों पर 11 आवेदकों की ओर से दायर याचिका को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव टिब्यूनल (कैट) ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


जून 2013 में सीटीयू ने ड्राइवर के रिक्त 114 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें ड्राइविंग परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को रिटन टेस्ट लिया गया था।

रिजल्ट में असफल होने पर हरप्रीत सिंह और 11 अन्य केंडीडेट्स ने कैट में याचिका दायर कहा था कि सीटीयू ने हिन्दी के पेपर को पंजाबी में कन्वर्ट किया गया था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं के वकील आलोक जग्गा के मुताबिक उम्मीदवारों को पेपर कन्वर्ट करने के लिए समझने में दिक्कत आई थी। याचिकाकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि परीक्षा के लिए निर्धारित समय नहीं दिया गया था।

कैट ने प्रशासन से अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस किया था। प्रशासन के सरकारी वकील असीम राय ने बताया कि सीटीयू ने इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले केंडीडेट्स सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंजाबी वर्जन का एक ऑप्शन और दिया था।
विज्ञापन


प्रशासन की इस दलील को कैट ने सही मानते हुए असफल केंडीडेट्स की याचिका को खारिज कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें