फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अब पोर्टल की खराबी नहीं बनेगी चाइल्ड केयर लीव में रोड़ा, जिला अधिकारी अपने स्तर पर निपटाएंगे केस

Fri, 24 Nov 2023 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शिक्षा विभाग के ध्यान में आया कि विभाग के ई-पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है। ऐसे में कई महिला मुलाजिमों द्वारा चाइल्ड केयर लीव के लिए कुछ समय पहले आवेदन किया था, लेकिन उसे तय समय में मंजूरी नहीं दी गई। कई महिला मुलाजिमों ने निजी तौर पर अधिकारियों से मिलकर इस मामले को उठाया।
विज्ञापन
चाइल्ड केयर लीव - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब शिक्षा विभाग में तैनात अध्यापकों और दफ्तरी स्टाफ की चाइल्ड केयर लीव की राह में अब पोर्टल की खराबी रोड़ा नहीं बनेगी। शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि मेडिकल ग्राउंड पर चाइल्ड केयर लीव आवेदन करने वाले स्टाफ के केसों का, जब तक पोर्टल ठीक नहीं हो जाता है, जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा ही निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला अधिकारियों को स्टाफ की तरफ से छुट्टी के लिए लगाए गए दस्तावेजों और मेडिकल रिपोर्ट की पड़ताल करनी होगी। 15 दिन में ऐसे आवेदनों का निपटारा किया जाएगा। जैसे ही पोर्टल ठीक हो जाएगा, उसके बाद प्रक्रिया पहले की तरह चलेगी।

यह भी पढ़ें: Punjab: पराली जलाने के मामलों में आई बड़ी कमी, लेकिन नहीं सुधर रही आबोहवा, कई जगह एक्यूआई खराब श्रेणी में
विज्ञापन


सालाना परीक्षाओं के चलते हर साल शिक्षा विभाग द्वारा अक्तूबर से मार्च तक स्कूलों में तैनात शिक्षकों व दफ्तरी स्टाफ की चाइल्ड केयर लीव पर रोक लगा दी जाती है। केवल गंभीर केसों में यह छुट्टी मंजूर की जाती है। विभाग का मानना है कि सालाना परीक्षाओं की तैयारी का यह समय सबसे अहम होता है। साथ ही स्कूलों में तैनात शिक्षकों और अन्य स्टाफ की भूमिका अहम रहती है। ऐसे में उन्हें छुट्टी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन


इसी बीच शिक्षा विभाग के ध्यान में आया कि विभाग के ई-पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है। ऐसे में कई महिला मुलाजिमों द्वारा चाइल्ड केयर लीव के लिए कुछ समय पहले आवेदन किया था, लेकिन उसे तय समय में मंजूरी नहीं दी गई। कई महिला मुलाजिमों ने निजी तौर पर अधिकारियों से मिलकर इस मामले को उठाया। इसके बाद उनकी तरफ से इसे मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि पंजाब में 18 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। इनमें लाखों शिक्षक ड्यूटी दे रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें