फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी हसीना से सावधान: जींस-टॉप पहनकर राहगीरों से मांगती है लिफ्ट, फिर करती है अश्लील बातें, न फंसे तो...

Mon, 06 Nov 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़ित रोहित ने बताया कि लुटेरी महिला जींस टॉप पहनकर सड़क पर खड़ी रहती है। वह लोगों से लिफ्ट मांगती है। लोग उसे लिफ्ट दे देते हैं जिसका फायदा उठाकर महिला युवकों व अन्य लोगों को चाकू दिखाकर व ब्लैकमेल कर पैसे और मोबाइल छीन व अन्य सामान छीन लेती है।
विज्ञापन
लुधियाना में लुटेरी हसीना का गैंग सक्रिय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में लाडोवाल के नजदीक लुटेरी हसीना की ओर से राहगीरों से लिफ्ट मांग कर लूटने का मामला सामने आया है। लुधियाना-दिल्ली हाईवे लाडोवाल के पास जंगल पड़ते हैं। हसीना लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूट लेती है। 

विज्ञापन


बैंक में कार्यरत रोहित ने बताया कि वह जालंधर से ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। लाडोवाल के पास एक महिला ने उसकी कार रुकवाकर लिफ्ट मांगी। महिला ने बताया कि उसे अस्पताल में जाना है। इसलिए वह उसे आगे छोड़ दे। उसने महिला को कार में बैठा लिया। कार में बैठने के बाद महिला उससे अश्लील बातें करनी लगी। जब वह उसकी बातों में नहीं फंसा तो उसने उसके पेट पर चाकू लगा दिया। 

कार में पीछे आ रहे थे साथी
इस दौरान महिला ने कहा कि तेरे पास जो कुछ है निकाल। वरना चाकू मार दूंगी। यही नहीं, उसके पीछे एक कार आ रही है, जिसमें उसके साथी हैं। वे तुझे कार में जान से मार देंगे। इसके बाद महिला ने उसके गले में पहनी सोने की चेन, ब्रेसलेट और सात हजार नकदी छीन ली। इसके बाद वह फरार हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना लांच, ओटीएस योजना और जंगी विधवाओं की पेंशन बढ़ाने पर मुहर

पीड़ित रोहित ने घटना के बाद तुरंत इसकी सूचना थाना सलेमटाबरी पुलिस को दी है। पुलिस ने महिला के हुलिये की बारे में पूछताछ की है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। रोहित ने बताया कि लुटेरी महिला जींस टॉप पहनकर सड़क पर खड़ी रहती है। वह लोगों से लिफ्ट मांगती है। लोग उसे लिफ्ट दे देते हैं जिसका फायदा उठाकर महिला युवकों व अन्य लोगों को चाकू दिखाकर व ब्लैकमेल कर पैसे और मोबाइल छीन व अन्य सामान छीन लेती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सलेम टाबरी के थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि लूट का शिकार युवक ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस जगह लूट हुई है, वह क्षेत्र थाना लाडोवाल अधीन आता है। यह कार्रवाई लाडोवाल थाना पुलिस करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें