फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाईकर्मी ने मरीज को लगाए टांके, कुर्सी पर बैठ देखता रहा डॉक्टर, अधिकारी बोले- कार्रवाई होगी

Thu, 15 Dec 2022 11:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)

सार

पंजाब के खरड़ अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां बुधवार रात को इमरजेंसी में एक बुजुर्ग हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचा। एक सफाईकर्मी ने बुजुर्ग को टांके लगाए। वहीं डॉक्टर कुर्सी में बैठ देखता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करती है। मगर खरड़ के सरकारी अस्पताल में इन दावों की धज्जियां उड़ीं। यहां मरीज को टांके ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने नहीं, बल्कि सफाईकर्मी ने ही लगा डाले। बुधवार रात सरकारी अस्पताल खरड़ की इमरजेंसी में एक बुजुर्ग गंभीर हालत में पहुंचा। उसके हाथ पर चोट लगी थी। 

विज्ञापन


इस दौरान वहां सफाई का काम करते सोढी नामक युवक ने उसके हाथ पर टांके लगाए जबकि ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनजीत सिंह एक व्यक्ति के साथ कुर्सी पर बैठे रहे। जब पत्रकार ने इस सारे घटनाक्रम की वीडियो बनाया तो उक्त सफाईकर्मी काम बीच में छोड़कर चला गया और उसके बाद स्टाफ नर्स ने टांके लगाए।
 

वीडियो के जरिए मामले का पता चला है। इस संबंध में जांच कर डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. सुखविंदर सिंह दयोल, सीनियर मेडिकल अफसर, खरड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें