फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार फुट गहरी खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक

Mon, 18 Apr 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोरनी में हादसा, कार गहरी खाई में गिरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोरनी-रायपुररानी सड़क पर सिल्यों गांव के पास रविवार दोपहर हादसे में एक कार करीब एक हजार फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में कार चालक के अलावा कोई सवार नहीं था। कार चला रहे युवक ने कार को खाई में गिरते देख वह कूद गया।
विज्ञापन


कार चला रहे यशपाल कुमार (21) ने बताया कि वह दिल्ली का रहने वाला है। अपने जीजा के साथ वह मोरनी घूमने आए थे। यहां आने के बाद उसके जीजा होटल में रुक गए और वह कार लेकर अकेला ही मोरनी घूमने के लिए निकल पड़ा। उनका कहना था कि सिल्यों गांव के पास पहुंचते ही कार का संतुलन बिगड़ने लगा और कार अनियंत्रित होने लगी। बाईं ओर के दोनों टायर खाई की ओर जाने लगे। इस दौरान यशपाल कार से कूद गया।

उसका कहना है कि हादसे के बाद वह काफी घबरा गया था। इसके बाद उसने फोन कर जीजा को घटनास्थल पर बुलाया। बता दें की जहां यह हादसा हुआ है और जिस जगह कार खाई में गिरने के बाद रुकी है, वहां पर पैदल जाना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने बताया कि मोरनी क्षेत्र में किसी भी मोड़ पर न तो साइन बोर्ड लगे हैं और न ही खतरनाक मोड़ों पर बचाव के लिए कोई रेलिंग लगाई गई है। लोगों का कहना है कि मोरनी में चलने वाले लोगों को तो यहां पर चलने की आदत हो गई है, लेकिन अंजान लोग यहां पर हादसे का शिकार हो जाते हैं।

दस दिन में तीसरा हादसा
मोरनी में ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे हैं। कुछ माह पहले हादसों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। बीते दस दिन में यह तीसरा कार हादसा है। इससे पहले एक कार हादसा मोरनी से थापली मार्ग पर, दूसरा हादसा मोरनी से टिक्कर ताल मार्ग पर व तीसरा हादसा रविवार को मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर हुआ है। अमर उजाला प्रशासन को इन खतरनाक मोड़ों पर रेलिंग लगाने के लिए आगाह करता रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें