पंजाब में अबोहर जिले के गंग कैनाल में वीरवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों में से छह की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान लखविंदर सिंह (16), सोना (4), सिमरनजीत (8), साजन (6) के अलावा स्वर्ण कौर और कुलविंदर के रूप में हुई है।
कार चालक सुरेंद्र लापता है, जबकि बलविंद्र सिंह तैरकर बाहर आ गया। कार में सवार सभी लोग अबोहर के गांव अचाड़िकी में चार वर्षीय बाबा से झाड़ा लगवाने जा रहे थे। अचानक कार का स्टेयरिंग जाम होने से वह नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी बचाव टीम सहित मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाया।