ब्यास में डूबी पठानकोट के परिवार की कार
- फोटो : अमर उजाला
पठानकोट के 7 लोगों के परिवार से भरी कार हादसे का शिकार होकर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार बच्ची समेत 7 लोग पानी में बह गए। किसी के भी जिंदा होने की संभावना नहीं है जबकि एक युवक चुनी लाल छिटक कर कार से बाहर निकल आया, जिसे लोगों ने बचा लिया।
सभी मृतक पठानकोट के रहने वाले हैं। इनमें 22 वर्षीय मोनू, उसकी पत्नी पूजा, डेढ़ महीने की बेटी सहित, मोनू की सास, मासी सास, साली 2 साले सवार थे। मोनू अपनी बेटी को माथा टिकाने मणिकर्ण साहिब गया था। पंडोह डैम के पास कार हादसाग्रस्त हो गई।
हादसा, हिमाचल के जिला मंडी के औट के समीप ब्यास नदी में हुआ। कार में सवार एक महिला का शव लारजी डैम के पास बरामद हुआ है जबकि दो बच्चों समेत छह लोगों की तलाश के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
नदी का जलस्तर काफी होने के साथ सिल्ट अधिक होने से गोताखोरों को कोई कामयाबी नहीं मिली है। उधर, एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि लोगों की तलाश जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।