पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रेक्टिस करती स्पेन की बैडमिंटन टीम
- फोटो : अमर उजाला
चेक रिपब्लिक की जूनियर बैडमिंटन टीम अपने कोच के साथ इन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में एंडवास ट्रेनिंग के लिए पहुंचे। यरिका, थोमस, पीटर, मीरा, आंद्रो पंजाब यूनिवर्सिटी के हैड कोच सुरेंद्र महाजन से 28 जुलाई तक टिप्स और इस खेल की तमाम जानकारियां लेंगे। इन पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ चेक नेशनल कोच रेडेक भी साथ में है।
नेशनल चैंपिनशिप की जैयारियों के लिए पहुंचे
स्पेन में नवंबर में नेशनल जूनियर बैडमिंटन चैंपिनयशिप खेली जानी है। इसमें कई भारत सहित कई अन्य देशों की जूनियर टीमें हिस्सा ले रही है। इनमें चेक रपब्लिक की टीम भी शामिल हैं। पीयू में एडवांस ट्रेंनिग लेने पहुंचे पांचों विदेशी खिलाड़ी चेक रिपब्लिक की जूनियर टीम में शामिल है। इन सभी को नेशनल जूनियर बैडमिंटन चैंपिनयशिप में हिस्सा लेना है।
वेदर हॉट लेकिन खिलाड़ी करेंगे अभ्यास
चेक नेशनल कोच रेडेक ने एक सवाल के जवाब में बताया कि भारत में इस समय वेदर काफी हॉट है, लेकिन खिलाड़ी अब अभयस्त हो चुके है। गर्मी हो या सर्दी हमारे खिलाड़ी हर हाल में अभ्यास के लिए तैयार रहते हैं।
पहले भी आ चुके है
चेक रिपब्लिक जूनियर टीम में यारिका और आंद्रों दो सगे भाई भी शामिल है। इन दोनों ने बताया कि वह कुछ समय पहले भारत आ चुके है। पीयू के हैड कोच सुरेंद्र महाजन जोकि पूर्व भारतीय टीम केकोच भी थे को बेहतर तरीके से जानते है। उनकेअंडर कोचिंग लेने से हमारे खेल में काफी सुधार आएगा।
ट्रेंनिग दी जाऐगी
पीयू के हैड कोच सुरेंद्र महाजन ने बताया कि अभ्यास शिवर के दौरान चेक जूनियर खिलाड़ियों को मल्टी शटल से अभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ ही अटैकिंग खेल की शैली पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।