फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL को लेकर केजरीवाल पर बरसे कैप्टन, बोले- पंजाब के साथ नहीं

Sun, 13 Nov 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसवाईएल को लेकर कड़े तेवर दिखाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह 'आप' के नेशनल कन्वीनर पर जमकर बरसे और पंजाब विरोधी होने के आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरा रद कर साफ संदेश दिया है कि वह एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चुप्पी बनाए रखने के बीच राज्य से दूर रहने का निर्णय लिया है। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल का व्यवहार मुश्किलों से भागने की उनकी आदत के साथ मेल खाता है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए 72 घंटे बीतने के बाद भी केजरीवाल ने टिप्पणी नहीं की। बड़े स्तर पर आलोचना के बाद भी एसवाईएल पर चुप्पी साध रखी है।

इसने एसवाईएल पर उनके दोहरे मापदंडों को सामने ला दिया है। केजरीवाल बीते कई हफ्तों से इस मुद्दे पर टालमटोल कर रहे हैं, जो दिल्ली में अपनी सरकार को बचाए रखने और अपनी जन्मभूमि हरियाणा के लोगों को खुश करने की कोशिश का हिस्सा है। हालांकि इस प्रक्रिया में केजरीवाल अपना चेहरा खो चुके हैं, जिसके चलते उन्हें पंजाब से बाहर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने वर्करों को मझधार में छोड़ दिया

कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल अपने वर्करों को मझधार में छोड़ कर गायब हो गए हैं। मोदी सरकार के नोट बदलने के फैसले पर प्रतिक्रिया देने में उन्होंने एक मिनट नहीं लगाया। पर एसवाईएल पर उनकी चुप्पी समझ से परे है।

कैप्टन ने एक बार फिर केजरीवाल से एसवाईएल पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग जानना चाहते हैं कि वे इस मुद्दे पर पंजाब के साथ हैं या उनकी वफादारी हरियाणा व दिल्ली के साथ है।

कैप्टन ने कहा कि आप नेता की नजरें पंजाब की सत्ता पर हैं, लेकिन इसके विपरीत वह अपनी हरकतों से यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें पंजाब के हितों के बारे में चिंता नहीं है। साफ तौर पर केजरीवाल का ध्यान अपने खुद के हितों को आगे बढ़ाने की तरफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें