फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमरिंदर सिंह से मिले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, सिसवां में बनी जीत की रणनीति, जल्द जेपी नड्डा से होगी मुलाकात

Tue, 07 Dec 2021 07:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव के रण में कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पारंपरिक गठबंधन के बिना ही मैदान में उतरेगी। दोनों दल शीट शेयरिंग के आधार पर अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेंगे। इस फार्मूले के आधार पर जिस विधानसभा सीट पर जिस पार्टी का मजबूत प्रत्याशी होगा, उसी पार्टी के प्रत्याशी को टिकट दी जाएगी। अन्य राजनीतिक दल उस प्रत्याशी की जीत की राह आसान करेंगे।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आ गए हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव फतेह करने के लिए कैप्टन ने भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से सिसवां में मुलाकात की। जहां दोनों के बीच पंजाब चुनाव की जीत के फार्मूले पर चर्चा की गई। इस अहम मुलाकात की रिपोर्ट अब शेखावत दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को देंगे, जहां इस विजयी फार्मूले पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह भी जल्द नड्डा से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना हो सकते हैं। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में अपनी नई सियासी पारी शुरू कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन भी किया है। कैप्टन का पूरा जोर है कि वह 2022 के चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 

सियासी माहिरों का भी यह मानना है कि कैप्टन के चुनाव में उतरने से कांग्रेस को सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन न कर सीट शेयरिंग के फार्मूले पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसको लेकर कैप्टन लगातार भाजपा के नेताओं के साथ बैठकें कर रणनीति बना रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी कैप्टन ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से अपने सिसवां स्थित फार्म हाउस पर मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं के बीच दो घंटे से अधिक पंजाब चुनाव को लेकर चर्चा हुई। पंजाब की सियासत में इस अहम चर्चा पर अब दिल्ली में अंतिम मुहर लगाई जाएगी। जिसके बाद जल्द ही आगे की रणनीति तय करने के लिए कैप्टन दिल्ली रवाना हो सकते हैं, जहां वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

कैप्टन का दिल्ली दौरा टला

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अभी दिल्ली दौरा टल गया है। इसकी वजह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अन्य कार्यों में व्यस्त होना बताया जा रहा है। कैप्टन के कार्यालय के अनुसार कैप्टन का पंजाब चुनाव को लेकर संभावित अन्य राजनीतिक दलों से बैठकों का दौर जारी है। जल्द ही सब कुछ उनकी ओर से सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें