फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑफलाइन ही चल रहीं, रोस्टर से आ रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के बीटेक विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑफलाइन शुरू हो गई हैं। ओमिक्रॉन का खौफ है, लेकिन एहतियात बरती जा रही है। इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। कोरोना के नए स्वरूप का यदि चंडीगढ़ में आगमन हुआ तो उसके बाद पेक प्रशासन अपनी बाकी परीक्षाओं को ऑनलाइन भी कर सकता है, लेकिन तब तक ऑफलाइन ही परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

पेक ने काफी समय पहले ही घोषणा कर दी थी कि परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी, क्योंकि कंपनियां भी चाहती हैं कि विद्यार्थी बेहतर पढ़कर आएं। प्रयोग सीखकर आए ताकि उन्हें नौकरी के समय परेशानी न हो। इसी कारण पिछली परीक्षाएं भी पेक ने ऑफलाइन करवाई थी। अभी एक हजार से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑफलाइन चल रही हैं। उन्हें रोस्टर के मुताबिक बुलाया जा रहा है। छात्रावासों में भी एहतियात के साथ ही छात्रों को रोका जा रहा है। बताया जाता है कि एक रूम में एक ही छात्र को रखा जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। पेक निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया कहते हैं कि कोरोना को लेकर एहतियात बरत रहे हैं। कोरोना के दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है। परीक्षाएं ऑफलाइन चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें