पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे रणइंदर सिंह भी साथ मौजूद रहे। कैप्टन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। पंजाब से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य और देश की सुरक्षा और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया, जो हम दोनों के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है और रहेगा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बनाई थी। हालांकि चुनाव में गठबंधन को खासा लाभ नहीं मिला।
पंजाब में संगठन मजबूत करेगी भाजपा
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी संगठन विस्तार करने जा रही है। संगठन में कई बड़े और नए चेहरे जगह मिलेगी। राज्य कोर कमेटी, जिला समितियों समेत विभिन्न मोर्चों में भी फेरबदल होगा। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का भी तीन साल का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा नेतृत्व में बदलाव होना तय है।