बता दें कि इससे पहले राज्य के विश्वविद्यालयों ने 29 अप्रैल को यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जुलाई में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने का निर्यण लिया था।
50 फीसदी यात्रियों की शर्त भी हटी
पिछले हफ्ते पंजाब सरकार ने कोरोना के बीच राज्य के लोगों को थोड़ी और राहत दी थी। जिसमें 50 फीसदी क्षमता के साथ आतिथ्य सेवाओं को खोलने का फैसला किया था। फैसले के मुताबिक राज्य में होटल, रेस्तरां आदि को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई थी। वहीं, शनिवार को मुख्यमंत्री ने बसों में 50 फीसदी सवारियों की शर्त को हटाने की घोषणा की। हालांकि इस दौरान सामाजिक दूरी और मास्क जैसी अनिवार्यता का सख्ती से पालन करना होगा।