फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: करीब 5000 पदों की भर्तियां रद्द, अब परीक्षा में बैठने से पहले CET पास करना अनिवार्य

Wed, 12 Jan 2022 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में बैठने से पहले संयुक्त भर्ती परीक्षा (सीईटी) पास करना होगा। वहीं आर्थिक सामाजिक आधार पर अब पांच अंक ही मिलेंगे। आयोग ने मंगलवार को लगभग 5000 पदों की भर्तियों को रद्द कर दिया है। नए सिरे से भर्तियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने मंगलवार को ग्राम सचिव, पटवारी, कैनाल पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार समेत महिला सुपरवाइजर की भर्तियों को रद्द कर दिया है। अब ये भर्तियां नए सिरे से होंगी और इसके लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा (सीईटी) पास करनी होगी। सीईटी पास करने वाले अभ्यर्थी ही विभागीय परीक्षा में बैठ सकेंगे। 

विज्ञापन


आर्थिक सामाजिक आधार के लाभ को भी 10 अंको के बजाय हटाकर पांच कर दिया गया है। सरकार की ओर से यह भी फैसला लिया गया कि जो लड़की विवाहित है उसका परिवार मायका ना मानकर ससुराल पक्ष माना जाएगा। एचएसएससी की ओर से ग्राम सचिव, पटवारी, कैनाल पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार समेत महिला सुपरवाइजर की भर्तियों के माध्यम से करीब पांच हजार पद भरे जाने थे। 

बकायदा इन भर्तियों का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था। अब इन सभी भर्तियों को रद्द करने का फैसला लिया है। आयोग की ओर से सभी विज्ञापित पदों को विभागों वापस भेज दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि अब जो भी परीक्षाएं होंगी, वह सीईटी के तहत ही होंगी। जो परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा पास करेगा वही आगामी विभागीय परीक्षा में बैठने के लिए काबिल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें