फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप-डी परीक्षा: एक दिन पहले भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे परीक्षार्थी, इन स्कूलों में शनिवार को होगा अवकाश

Wed, 18 Oct 2023 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहते हैं, वह अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 अक्तूबर की शाम को भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 21 और 22 अक्तूबर को ग्रुप-डी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। हरियाणा सरकार जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। इन दो दिन अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहते हैं, वह अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 अक्तूबर की शाम को भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। रोडवेज की जितनी भी बसें हैं, उन्हें सड़क पर उतार दिया जाएगा। पूरी कोशिश रहेगी कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न हो। 

विज्ञापन


वहीं, सरकार ने परीक्षा के चलते उन शहरों के स्कूलों में शनिवार को छुट्टी कर दी है, जहां ग्रुप डी की परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के वह स्कूल बंद रहेंगे, जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

कर्मचारी चयन आयोग 21 और 22 अक्तूबर को ग्रुप-डी के 13 हजार 536 पदों के लिए सीईटी की परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा के लिए 11 लाख 84 हजार अभ्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा दोनों दिन चार पालियों में आयोजित की जाएगी। एक पाली में तीन लाख 44 हजार आवेदकों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सुबह 10 बजे आरंभ होगी और 11:45 बजे खत्म होगी। दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद तीन बजे से आरंभ होगा और चार बजकर 45 मिनट तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें