फिजिकल एजुकेशन के स्टूडेंट्स के लिए यूजीसी का फरमान। डिपार्टमेंट से अब बीपीई और एमपीई की डिग्री नहीं मिलेगी। इनके स्थान पर बीपीईएस और एमपीईएस की डिग्री दी जाएगी। हाल ही में यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर बैचलर और मास्टर्स कोर्स की इन डिग्रियों के नामों में संशोधन किया है।
दरअसल, अब तक फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में बीपीई (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) और एमपीई (मास्टर्स ऑफ फिजिकल एजुकेशन) के नाम से डिग्री दी जाती थी। कुछ समय पहले मांग उठी थी कि इन डिग्रियों के नामों में संशोधन किया जाए। इसमें कहीं न कहीं स्पोर्ट्स का नाम जोड़ा जाए।
लंबे अरसे बाद यूजीसी ने इसके नामों में संशोधन कर दिया है। अब बीपीई के स्थान पर बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स और एमपीई के स्थान पर मास्टर्स ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की डिग्री दी जाएगी। नए सत्र से ही यह लागू होगा।
बता दें कि बीपीईएस की तीन वर्षीय डिग्री के लिए 12वीं के बाद प्रवेश लिया जा सकता है। जबकि एमपीईएस की डिग्री दो वर्ष की होगी।