फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं-12वीं में कंपार्टमेंट, अब खराब नहीं होगा साल, पढ़ें खबर

Thu, 09 Jun 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास नगर का गेट बंद
विज्ञापन
दसवीं-बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर। कंपार्टमेंट आई है तो अब साल खराब नहीं होगा। बल्कि विद्यार्थी इसी साल उच्च्च शिक्षा के लिए दाखिले ले सकेंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में अपनी नीति में बदलाव किया है। इस बार बोर्ड ने जुलाई में ही कंपार्टमेंट की परीक्षाएं कराने का फैसला किया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जुलाई अंत में ही कंपार्टमेंट परीक्षाओं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाए। ताकि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में दाखिले ले सकें।
विज्ञापन


पहले कंपार्टमेंट की परीक्षाएं सितंबर में होती थीं। उसके बाद नतीजा आता था। जिसमें स्टूडेंट्स का काफी समय खराब हो जाता था। जब तक नतीजा आता था, वे उच्च शिक्षा केलिए दाखिले को आवेदन करने की स्थिति में ही नहीं होते थे। ऐसे में उनका कीमती एक साल बर्बाद हो जाता था। पहले सिर्फ बारहवीं कक्षा केसाइंस ग्रुप की कंपार्टमेंट परीक्षा की जुलाई में होती थी। लेकिन उसका रिजल्ट भी देर से आता था।

अब बोर्ड ने फैसला किया है कि दसवीं और बारहवीं केसभी ग्रुपों की कंपार्टमेंट परीक्षाएं जुलाई में ही कराई जाएंगी। साथ ही जुलाई अंत तक हर हाल में रिजल्ट घोषित करने की भी तैयारी की जा रही है। क्योंकि जुलाई में ही उच्च शिक्षा में दाखिले शुरू होते हैं। बोर्ड के इस फैसले से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार से कंपार्टमेंट की परीक्षाएं जुलाई में करवाने और माह केअंत तक रिजल्ट घोषित करने का फैसला किया। ताकि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए जा सकें।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश टंडन, वाइस चेयरमैन, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें