फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज, अब डिग्री के साथ साथ करें रिफ्रेशर व शॉर्ट टर्म कोर्स

Sun, 09 Apr 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब डिग्री करने के साथ साथ रिफ्रेशन और ओरियंटल प्रोग्राम के तहत शॉर्ट टर्म कोर्स भी कर सकेंगे। देशभर के 66 विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ यह करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


यूजीसी ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए ऐसे कोर्स की फाइनल सूची तैयार कर ली है। विवि में इन कोर्स को शुरू करने का मुख्य मकसद छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ उनकी पसंद से जुड़े विषयों में ज्ञान को बढ़ाना है, ताकि कौशल विकास के तहत उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आह्वान पर विश्वविद्यालयों में छात्रों को ऐसे कोर्स में भी पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इनमें सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश व पंजाब के विश्वविद्यालयों की है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली  समेत अन्य राज्यों के विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

पंजाब व चंडीगढ़ में होंगे ये कोर्स

दाखिला
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी पंजाब में रिफ्रेशर कोर्स में अर्थ साइंस, इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स और शार्ट टर्म में रिसर्च एंड टीचिंग मेथॉडालजी, ई-रिसोर्स एंड आईसीटी इन टीचिंग एंड रिसर्च व कल्चर टूरिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन शामिल है।

- पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में रिफ्रेशर में मैथमेटिकल साइंस, केमिस्ट्री व पंजाबी और शार्ट टर्म में मेजर कंसर्न इन सोशल साइंस, इमरजिंग इश्यू इन इनफोरमेशन टेक्नोलॉजी व रिसर्च मेथॉडालाजिक्स एंड डाटा एनलाइसिस।

- पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में रिफ्रेशर में सोशल साइंस, कंप्यूटर साइंस, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन और शार्ट टर्म में प्रोफेशनल कोर्स, रिसर्च मेथॉडालजी इन फिजिकल एंड लाइफ साइंसेस व इंडियन लैंग्वेज।
विज्ञापन

हरियाणा में होंगे ये कोर्स

दाखिला
- कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में रिफ्रेशर में इंग्लिश, लॉ एंड सोशल ट्रांसफारमेशन व लाइब्रेरी एंड इनफोरमेशन और शार्ट टर्म में साइंसेस (फिजिकल एप्लाइड एंड बायो) एंड इंजीनियरिंग, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी।

- बीपीएस विश्वविद्यालय सोनीपत में रिफ्रेशर में फार्मास्यूटिक्ल सांइसेंस, संस्कृत व बिजनेस मैनेजमेंट और शार्ट टर्म में इनवायरमेंट स्टडीज, डिजास्टर मैनेजमेंट व ह्यूमन राइट।

- गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार में रिफ्रेशर कोर्स में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व बॉयो एंड नैनो टेक्नोलॉजी और शार्ट टर्म कोर्स में इनफोरमेशन एंड कम्यूनिकेशन ऑन टेक्नोलॉजी, इनवायरमेंटल व हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस शामिल है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें