फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कॉलेजों में छात्र संगठनों की पैठ कमजोर, नहीं होंगे चुनाव

Sun, 03 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू से संबंधित शहर के तीन गर्ल्स कॉलेजों में छात्र संघ के चुनाव नहीं होंगे। गर्ल्स कॉलेज में 21 छात्र संगठन की पैठ कमजोर है। कोई भी दल सही उम्मीदवार नहीं पेश कर पाया। इस कारण एक कॉलेज में चुनाव नहीं होगा। वहीं दो कालेज में सर्वसम्मति से सभी पद के लिए चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


शहर के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर - 11 में 18 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। लेकिन सभी नामांकन योग्यता के अनुसार खरे नहीं उतर पाए। इस कारण यहां पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इसमें उम्मीदवार की अटेंडेंस पूरी नहीं है। वहीं कुछ उम्मीदवार छात्राओं ने समय पर फीस नहीं जमा की। इसी कारण इनका सभी का नामांकन भरने के बाद ही कैंसिल हो गया। जीसीजी सेक्टर - 11 की प्रिंसिपल अनीता कौशल ने बताया कि उम्मीदवार मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। इसी कारण इनका नामांकन कैंसिल कर दिया गया।

कॉलेज में प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए 18 छात्राओं ने नामांकन भरा था लेकिन सही मायनों में योग्य नहीं होने के कारण इन्हें चुना गया है। सेक्टर - 26 स्थित गुरू गोविंद सिंह कालेज फार गर्ल्स में छात्राओं की ओर से प्रेसीडेंट, वाइस प्रेसीडेंट, सचिव और संयुक्त सचिव केलिए हर पद के लिए केवल एक एक आवेदन आए। वहीं सेक्टर - 36  स्थित देव समाज कालेज  में चुनाव की प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी। देव समाज कालेज सेक्टर - 36 की प्रिंसिपल अंगीज ढिल्लो ने बताया कि उसी दिन सर्वसम्मति से कालेज में चुनाव किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें