बीडीएस की फीस कम किए जाने को लेकर कई बार पीयू प्रशासन को चिट्ठी दी गई। ज्ञापन भी सौंपे गए। आश्वासन मिले, लेकिन फीस कम नहीं हो पाई। इससे छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने स्टूडेंट काउंसिल के साथ मिलकर आंदोलन किया। काउंसिल के पदाधिकारियों ने खूब नारेबाजी की, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बाहर नहीं आए तो उन्होंने वाइस चांसलर का बाहर बना सुरक्षा तोड़ दिया और जबरन घुस गए।
इस दौरान पुलिस व सुरक्षा गार्ड पहुंच गए। खूब हाथापाई हुई और धक्का मुक्की भी। घंटों हंगामा हुआ। आखिर में सोमवार तक का उन्हें समय दिया गया है। यदि सोमवार को समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन होगा। छात्रों का आरोप है कि बीडीएस की फीस आठ से दस हजार रुपये बढ़ा दी गई। छात्रों की मांग पर पीयू स्टूडेंट काउंसिल वीरवार को वाइस चांसलर कार्यालय पहुंची।
वहां प्रदर्शन किया। नारेबाजी हुई। कोई पदाधिकारी नहीं आया तो उन्होंने वीसी का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। उसके बाद विभागीय डीन, चीफ सुरक्षा अधिकारी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आज नहीं ह्रै, इसलिए इस पर निर्णय नहीं हो पाएगा। छात्रों ने पीयू प्रशासन को सोमवार तक का समय दिया है।