एनआईओएस ने प्रशिक्षित सेवारत शिक्षकों की डीएलएड तृतीय चरण की परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। एनआईओएस (राज्य मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान) अप्रशिक्षित सेवारत शिक्षकों की डीएलएड तृतीय चरण की परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को लेगा।
एनआईओएस ने डीएलएड परीक्षा कोड 506 और 507 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। एनआईओएस कोड 506 की 20 और 507 की परीक्षा 21 दिसंबर को सायं दो से पांच बजे तक परीक्षा लेगा।
एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी एनआईओएस की वेबसाइट www.nios.ac.in Øæ dled.nios.ac.in से रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।