चंडीगढ़ के 40 सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए 30 जून को शिक्षा विभाग फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर देगा। 27 जून को विभाग द्वारा जारी संभावित कॉमन मेरिट लिस्ट को लेकर मंगलवार को करीब 55 स्टूडेंट ने ऑब्जेक्शन दर्ज कराए हैं।
ऑब्जेक्शन कमेटी के सदस्य और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेडंरी स्कूल प्रिंसिपल दर्शनजीत सिंह ने बताया कि विभाग के पास मंगलवार दोपहर तक करीब 55 स्टूडेंट ने आपत्तियां दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्शन गंभीर नहीं हैं। कुछ स्टूडेंट के नाम में गलती को तुरंत ठीक कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में इस साल 11वीं में 13,500 सीटों के लिए 15 हजार 364 स्टूडेंट ने आवेदन किया था। इस साल दाखिले के लिए साइंस संकाय में सबसे अधिक मारामारी रहेगी। टॉप गवर्नमेंट स्कूल में शामिल सेक्टर-16,35,मनीमाजरा,37, जैसे स्कूलों में पहली मेरिट लिस्ट में 10 सीजीपीए से कम वालों को दाखिला मिलना मुश्किल है।
शिक्षा विभाग ऑब्जेक्शन को ठीक कर अब 30 जून सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर देगा। 1 और 2 जुलाई को स्टूडेंट को अलॉट किए गए स्कूल में सुबह 9 से 1 बजे तक फीस जमा करनी होगी। 4 जुलाई से 11वीं क्लास की कक्षाऐं शुरू हो जाएंगी।
लड़कों को 1500 और लड़कियों को 1200 रूपये एडमिशन फीस
हमीरपुर कॉलेज में भी दाखिले के दूसरे दिन काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने फॉर्म भरे। कैंपस में काफी चहल पहल दिखी।
एडमिशन फीस 1500 रुपये फीस 11वीं में दाखिले के लिए स्टूडेंट को स्कूल अलॉटमेंट होने पर संबंधित स्कूल में फीस के साथ रिपोर्ट करना होगा। संबंधित स्कूल में प्रॉस्पेक्टस के साथ दिए फार्म को भरना होगा। साइंस संकाय में दाखिले के लिए लड़कों को 1500 और लड़कियों को 1200 रूपये एडमिशन फीस देनी होगी।
कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए लड़कों को 1300 और लड़कियों को 1000 रुपये फीस देनी होगी। शिक्षा विभाग ने सभी छात्राओं को ट्यूशन फीस माफ करने का फैसला लिया है।
दूसरी काउंसिलिंग का करें इंतजार
पहली काउंसिलिंग में कई स्टूडेंट को पसंद के स्कूल में दाखिला मिलना मुमकिन नहीं। स्टूडेंट 16 18 जुलाई तक होने वाली दूसरी काउंसिलिंग का इंतजार करें। दूसरी काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट को दोबारा ऑनलाइन फार्म भरना होगा।
23 जुलाई को सुबह 11 बजे स्कूल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी की जाएगी। जरुरत पड़ने पर शिक्षा विभाग ने तीसरी काउंसिलिंग का भी विकल्प रखा है। लेकिन तीसरी काउंसिलिंग मैन्युअल ही होगी, ताकि स्टूडेंट का समय खराब नहीं हो।