चंडीगढ़ में सेक्टर 11 स्थित जीसीजी में जॉब फेस्ट लगाया गया, जिसमें 890 स्टूडेंट्स शॉर्टलिस्ट हुए। एक दिन के जॉब फेस्ट में 1800 से अधिक कैंडिडेट्स ने विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया। जॉब फेस्ट में युवाओं को 6.5 लाख तक के पैकेज ऑफर किए गए। यह ऑफर एविएट हब कंपनी ने दिया है। कैंडिडेट का नाम डिस्क्लोज नहीं किया गया है।
जॉब फेस्ट में 890 युवाओं को विभिन्न कंपनियों ने नौकरी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है। फेस्ट में 14 युवाओं को 4 लाख से अधिक का पैकेज ऑफर हुआ है। जॉब फेस्ट में 38 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंचीं। इनमें टाटा, यस बैंक, इंफोटेक, कॅरियर लांचर, एचडीबी फाइनेंसिल, आईएफबीआई जैसी कंपनियां शामिल थीं।
जॉब फेस्ट में नौकरी के लिए दूर दराज से भी काफी संख्या में युवा पहुंचे। सुबह से ही विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी कंपनियों को अलग-अलग कमरे इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के लिए अलॉट किए गए थे। शाम तक प्लेसमेंट का काम जारी था।
14 को मिला 4 लाख से अधिक पैकेज
चंडीगढ़ के कॉलेज में लगा जॉब फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
जॉब फेस्ट में 4 लाख से अधिक पैकेज पाने वालों में सुहानी, लीना,युगांतर,अंकित कादियान, परवल शर्मा, गणेश, महक मलिक, उर्वशी बंसल, कनवर सिंह प्रीत, सुरभी और अन्य शामिल हैं। जॉब फेस्ट में सबसे अधिक युवाओं का चयन एनआईआईटी, यूरेका फोरब्स, एविएटर हब और ग्लोबल बीपीओ जैसी कंपनियों ने किया है।
युवाओं को सेना में जाने की दी जानकारी
जॉब फेस्ट में इंडियन आर्मी में जाने के इच्छुक युवाओं को लेकर काफी क्रेज देखने को मिला। आर्मी से जुड़े अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से आर्मी में ज्वाइन करने के बारे में जानकारी दी। लड़कियां भी काउंसिलिंग के लिए काउंसिलिंग सेल पहुंची। स्टूडेंट्स को जानकारी संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
जॉब फेस्ट का रिस्पांस अच्छा रहा है। कंपनियों ने काफी अच्छे पैकेज ऑफर किए गए हैं। फरवरी 2016 में हुए जॉब फेस्ट में 709 स्टूडेंट्स शॉर्टलिस्ट किए गए थे।
-प्रोफेसर जेके सहगल, प्रिंसिपल जीसी-11 चंडीगढ़