फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद आया सेंट कबीर स्कूल के 10वीं का रिजल्ट

Sat, 04 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद आखिरकार सीबीएसई ने सेंट कबीर स्कूल के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शनिवार शाम को सेक्टर-26 स्थित शहर के प्रतिष्ठित सेंट कबीर स्कूल का 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। करीब एक सप्ताह के बाद सीबीएसई ने यह रिजल्ट जारी किया है।
विज्ञापन


शनिवार को सीबीएसई ने 10वीं के सभी 113 स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित कर दिया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने शानदार अंक हासिल किए हैं। सेंट कबीर स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर जीएस बख्शी के अनुसार 38 स्टूडेंट ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं। स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है

गौरतलब है कि 28 मई को सीबीएसई ने ट्राइसिटी के सभी स्कूलों का 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया था। लेकिन सेंट कबीर स्कूल के रिजल्ट पर सीबीएसई वेबसाइट पर आरएल (रिजल्ट लेटर) लिखा मिला। रिजल्ट घोषित न होने से 10वीं की परीक्षा में बैठे 113 स्टूडेंट्स के घर पर मायूसी छा गई थी।
विज्ञापन


सीबीएसई अधिकारियों ने बताया था कि स्कूल प्रबंधन ने समय पर स्टूडेंट के इंटरनल असेसमेंट की डिटेल सीबीएसई नई दिल्ली ऑफिस को समय पर नहीं भेजी। जबकि स्कूल प्रबंधन के अनुसार उन्होंने दो बार सीबीएसई को हार्ड कापी भेज दी थी। 

चाइल्ड कमीशन ने डायरेक्टर को भेजा नोटिस 
सेंट कबीर स्कूल के 10वीं स्टूडेंट के रिजल्ट में देरी के खिलाफ एक अभिभावक ने वीरवार को कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स को शिकायत दी थी। शुक्रवार को कमीशन ने अभिभावकों, सीबीएसई रीजनल डायरेक्टर और स्कूल प्रबंधन को तलब किया था। रिजल्ट में देरी के मामले में दोषी की जांच के लिए कमीशन ने कमेटी गठित कर दी है। उधर, मामले में सीबीएसई का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
कमीशन ने पंचकूला स्थित सीबीएसई  रीजनल डायरेक्टर को नोटिस जारी कर दिया है। सीबीएसई डायरेक्टर को 6 जून दोपहर 1.30 बजे कमीशन के सामने पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें