फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के स्कूलों में नर्सरी, प्री-नर्सरी में दाखिला चाहिए, ये दो डोक्यूमेंट जरूरी

Thu, 23 Nov 2017 09:24 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
school students
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 80 प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिलों को लेकर कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी हो गया है और इस बार दो डोक्यूमेंट जरूरी चाहिएं। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक को जन्म प्रमाणपत्र और स्टूडेंट्स को आधार कार्ड दाखिले के दौरान देना होगा। कॉमन एडमिशन शेड्यूल के दौरान अगर यह दोनों चीजें जिस अभिभावक के पास नहीं होंगी तो उन्हें दाखिला देना मुश्किल हो जाएगा। अभी सभी स्कूलों ने वेबसाइट पर पूरी जानकारी नहीं डाली है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से 30 नवंबर तक सभी जानकारी देने की डेटलाइन रखी गई है। इसमें स्कूलों की फीस 30 से 1.50 लाख रुपये तक होगी। कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी होते ही अभिभावक जन्म प्रमाणपत्र और बच्चे के पोस्टकार्ड साइज फोटो के लिए स्टूडियों में जा रहे हैं। 30 नवंबर तक प्राइवेट स्कूल अपनी पूरी जानकारी डाल देंगे। वहीं, शहर के स्कूल दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल तीन वर्ष की उम्र में देने को तैयार हो रहे हैं।

प्री-नर्सरी, नर्सरी के दाखिले के लिए 12 दिसंबर तक फार्म जमा होंगे। दाखिले के लिए बच्चों की उम्र तीन वर्ष होनी चाहिए। वहीं, इसमें ड्रा के बाद दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट 16 जनवरी तक स्कूल के बाहर लगा दी जाएगी। वहीं, 12 फरवरी तक फीस अभिभावकों को स्कूल में जमा करानी होगी। शहर के स्कूलों में एंट्री लेवल के दाखिले के लिए अभिभावक जन्म प्रमाणपत्र के लिए भागदौड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स
- संबंधित विभाग से तुरंत बच्चे का मूल जन्म प्रमाणपत्र बनवा लें। प्रमाणपत्र पर बच्चे का नाम होना जरूरी है।
- बच्चे की कुछ पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा कुछ स्कूलों में बच्चे की अभिभावकों के साथ ग्रुप पोस्टकार्ड साइज फोटो जरूरी है।
- दाखिले के लिए फोटो एक महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- अभिभावकों का रेजिडेंट प्रूफ की कॉपी आवेदन फार्म के साथ लगानी होगी।
- अगर बच्चा पहले पढ़ रहा है तो उससे संबंधित डॉक्यूमेंट तैयार करा लें।

ऑनलाइन मिलेगा सभी स्कूलों में आवेदन फार्म
अभिभावकों को इस बार सभी प्राइवेट स्कूलों का आवेदन फार्म स्कूल वेबसाइट से मिलेगा। ऑनलाइन की सुविधा चंद स्कूल ही देंगे। सेक्टर-14 अंकु र स्कूल की प्रिंसिपल परमिंदर दुग्गल ने बताया कि आवेदन फार्म ऑनलाइन भी होगा। वहीं ऑफलाइन भी स्टूडेंट्स को मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ मीटिंग हो चुकी है उन्होंने कहा कि स्कूल को हर वर्ग के अभिभावकों को ध्यान में रखना पड़ता है। सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी स्कूल के रजिस्ट्रेशन फार्म अभिभावकों को ऑनलाइन मिलेंगे। स्कूल में प्ले-वे, नर्सरी, प्री-नर्सरी के लिए आवेदन 12 दिसंबर तक कर सकते हैं।

किस स्कूल में कितनी सीटें
स्कूल का नाम             क्लास             सीट         उम्र
भवन विद्यालय           प्री नर्सरी           100     3 प्लस
विवेक हाई स्कूल        नर्सरी               100       3 प्लस
स्ट्रॉबेरी फिल्ड-26        केजी               150     5 प्लस
डीएवी-15             प्री-नर्सरी               50     3 प्लस
रायन इंटरनेशनल        प्री नर्सरी            120     3 प्लस
गुरुकुल मनीमाजरा     प्री-नर्सरी               60        3 प्लस
द ब्रिटिश-44         प्री-नर्सरी              120      3 प्लस
मानव मंगल-21       नर्सरी                 120      3 प्लस

कॉमन एडमिशन शेड्यूल चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। सभी स्कूलों को नियम का पालन करना होगा। अगर कोई स्कूल बिना नियमों का पालन नहीं करता है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रूबिंदर जीत सिंह, डीएसई, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें