एक फोन कीजिए और आपके पास पौधा घर पर मिलेगा वह भी मुफ्त में। शहर की एक सामाजिक संस्था पेज इलेवन ने यह संकल्प लिया है।
संस्था के प्रमुख नाजिम अहमद ने बताया कि मोबाइल नंबर 9988515121 पर फोन करने पर आपके घर तक पौधा पहुंच जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी तैयारियां कर ली हैं।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण के लिए काम करने पर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया है। नाजिम का कहना है कि वीरवार को गांधी स्मारक भवन में इसका उद्घाटन किया जाएगा।