फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: घर की छत पर मिला अध्यापिका का जला हुआ शव, सुसाइड नोट में लिखा- मां को अकेला छोड़कर जा रही हूं

Wed, 18 Aug 2021 02:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

घर की छत पर अध्यापिका का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। मृतक ने सुसाइड नोट में किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया। उसने लिखा कि वह मानसिक तौर पर परेशान है और अपनी मां को अकेले छोड़कर जा रही है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के कुंदनपुरी इलाके में मंगलवार की दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला अध्यापक का शव उसके घर की छत पर जला हुआ मिला। बताया जा रहा है कि महिला अध्यापक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की है। मृतका की पहचान शालिनी (46) के रूप में हुई है। सूचना के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण खुद के मानसिक तनाव को बताया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बेटी की मौत के बाद शालिनी की 78 वर्षीय मां अब अकेली रह गई हैं और रो रोकर उनका बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार कुंदनपुरी की निवासी शालिनी एक निजी स्कूल में अध्यापिका थीं। 46 वर्षीय शालिनी की अभी शादी नहीं हुई थी, वह पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान थीं। घर की आर्थिक हालत भी स्थिर नहीं थी। सुबह एक महिला ने उनका शव छत पर पड़ा देखा जो बुरी तरह से जला हुआ था। 
विज्ञापन


शालिनी के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी 78 वर्षीय मां के साथ अकेले ही यहां रहती थीं। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर आठ से मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सुसाइड नोट में उसने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है। उनका कहना है कि वह मानसिक तौर पर परेशान है और अपनी मां को अकेले छोड़कर जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें