पुडा की विभिन्न इकाइयों में लंबे समय से चली आ रही मुलाजिमों की कमी अब पूरी हो जाएगी। पुडा में नए भर्तियां होने जा रही है। 172 नए मुलाजिम रखे जाएंगे। इसमें क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर सब डिवीजन इंजीनियर तक भर्ती किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, पुडा की पूरे राज्य में पांच अथॉरिटी काम कर रही हैं। इन्हीं के पास राज्य के विभिन्न जिलों को विकसित करने का काम है। वहीं, अब सभी जिलों में शहरीकरण बढ़ रहा है। ऐसे में पुडा पर भी काम का बोझ बढ़ गया है।
इसके बाद पुडा ने पूरी प्लानिंग के साथ मुलाजिमों की भर्ती का फैसला लिया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 26 अगस्त 2015 शाम पांच बजे तक रखी गई है। जबकि दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करवाने की समय अवधि पांच सितंबर 2015 निश्चित की गई है।
वहीं, पुडा ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया की सलेक्शन लिखित प्रक्रिया के आधार पर होगी। आवेदन प्रक्रिया की फीस एक हजार रुपये रखी गई है। जबकि रिजर्व श्रेणियों के लिए यह पांच सौ रुपये रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में पे स्केल 10300 से 39100 तक रखा गया है। जिक्रयोग है कि इससे पहले पुडा ने 2013 में भी मुलाजिमों की भर्ती की थी।