फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : मनोहर लाल ने बजट को बताया पांच एस का फार्मूला, सैलजा और सुरजेवाला ने कहा- निराशाजनक

Sat, 13 Mar 2021 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ते हुए चुनौतियों के बीच हमने प्रदेश की जनता को भविष्य का बजट दिया है। इस बजट को पांच एस में समाहित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, सेहत, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन को बजट में फोकस किया गया है। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान व खेती से जुड़े कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित सहकारिता विभाग का बजट 20.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 6110 करोड़ रुपये किया गया है, जो चालू वित वर्ष में 5098 करोड़ था।

आगामी वित्त वर्ष के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को आवंटित किए बजट में भी 75 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जल की महता को समझते हुए हम जल संरक्षण के लिए सूक्ष्म सिंचाई साधनों पर भी अत्यधिक फोकस कर रहे हैं। कृषि, जल संरक्षण, सिंचाई आदि सहित सभी महत्वपूर्ण एरिया पर हम फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रोग्रेसिव विजन वाला है बजट : दुष्यंत चौटाला
आम बजट प्रोग्रेसिव विजन वाला है, जो कि राज्य को तेजी के साथ प्रगति के पथ पर लेकर जाएगा। बजट में हर वर्ग के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विभाग को सुदृढ़ करने पर फोकस किया गया है। किसानों, गांवों के विकास, युवाओं को रोजगार, नई सड़कें व रेलवे लाइन बिछाने समेत निवेश बढ़ाने पर जोर दिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

आगामी वित्त वर्ष में निजी क्षेत्र में 50 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं रोजगार कौशल पर प्रशिक्षण दिलाकर अगले एक वर्ष में 1.5 लाख युवाओं को फायदा दिलाया जाएगा। पंचायतें आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ हो, इसके लिए 1500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मिलेगा। 

सभी वर्गों के हित का बजट : डॉ. बनवारी लाल
बजट लोक-लुभावना और सभी वर्गो के हित वाला है। सार्वजनिक धनराशि का आवंटन और व्यय फलदायी तरीके से किया गया है। विभिन्न योजनाओं के बजटीय आवंटनों तथा केन्द्रित कार्यान्वयन के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इससे राज्य में नागरिक सुविधा बढ़ाने और सुशासन हासिल करने में मदद मिलेगी।

बजट किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, व्यापारियों, खिलाड़ियों व आमजन के लिए लाभकारी साबित होगा। खेल विजन का मूल उद्देश्य खेल अवसंरचना विकसित करना, खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना, छोटी उम्र से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कराना, रोजगार के अवसर सृजित करना और विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों को लागू करना है। खेलो इंडिया 2021 की मेजबानी को लेकर हरियाणा पूरी तरह से तैयार है। - संदीप सिंह, खेल राज्य मंत्री।


 

विपक्ष की प्रतिक्रिया

बजट प्रदेशवासियों के साथ धोखा है। यह बजट सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी वाला है। कोरोना महामारी के बाद हरियाणा के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद ही खस्ता है। लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। पर इस बजट से हरियाणावासियों को निराशा के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा है। सरकार सिर्फ हरियाणा प्रदेश को कर्ज में धकेलने का कार्य कर रही है। बजट सरकार की नाकामियों का पुलिंदा है। - कुमारी सैलजा, अध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस।

यह बजट हरियाणा को आर्थिक दिवालियेपन को धकेलने वाला दिशाहीन और निराशाजनक है। मजदूर, किसान, कर्मचारी, व्यापारी और युवाओं को सिर्फ निराशा हाथ लगी है। किसी हरियाणवी के लिए कोई राहत नहीं है। बजट में न तो बेरोजगारी कम करने की योजना है और न ही नई नौकरियां पैदा करने का जिक्र है। बजट में नया कुछ नहीं है। हरियाणा वालों के हिस्से केवल कर्ज आया है।  - रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रवक्ता, कांग्रेस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें