फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतसर में बीएसएफ जवानों ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, तीन किलो हेरोइन और आईफोन बरामद

Fri, 01 Mar 2024 12:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अमृतसर के गांव उत्तर धारीवाल के पास जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को नीचे गिरा दिया है। 
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बुधवार रात को गांव उत्तर धारीवाल के पास पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लेकर आए ड्रोन को पकड़ा है। बल के जवानों ने सर्च अभियान के दौरान ड्रोन से बंधे हेरोइन के तीन पैकेट, एक आईफोन के साथ सिग्नल एसेसरीज और चमकने वाली रबड़ की बॉल भी बरामद की है। 

विज्ञापन


बीएसएफ के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद उक्त बरामदगी को पुलिस के हवाले कर दिया। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की 22 बटालियन की एक टुकड़ी बुधवार की रात जिला के गांव उत्तर धारीवाल के पास गश्त कर रही थी। रात करीब आठ बजे बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आए एक ड्रोन की आवाज सुनी तो उसका पता लगा नीचे गिरा दिया। ड्रोन की आवाज बंद होने के बाद जवानों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया।

कई घंटों की सर्च के बाद जवानों को गांव के पास एक ड्रोन और उसके साथ बंधे हेरोइन के तीन पैकेट मिले। इसमें तीन किलो 30 ग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा बीएसएफ जवानों को आईफोन-8 प्लस और इसकी सिग्नल एसेसरीज और रबड़ की चमकीली बॉल भी बरामद की। बल के प्रवक्ता के मुताबिक ड्रोन, हेरोइन के पैकेट, मोबाइल फोन व अन्य सामान स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें