फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ने पड़की नशे की खेप: तरनतारन में भारत-पाक बॉर्डर पर 13 किलो हेरोइन बरामद, सीमा पार से भेजी गई थी

Thu, 10 Oct 2024 08:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। बीएसएफ तरनतारन में बॉर्डर पर 13 किलो हेरोइन बरामद की है, जो सीमा पार से भेजी गई थी।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भारत में नशा तस्करी की नापाक कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम किया है। पंजाब के तारन तारन जिले में भारत-पाक सीमा के पास बीएसएफ ने वीरवार को नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। बीएसएफ ने बॉर्डर एरिया पर 13 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। यह प्रदेश में हुई सबसे बड़ी नशे की बरामदगी में से एक मानी जा रही है। बीएसएफ के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


बीएसएफ के मुताबिक उन्हें सीमावर्ती इलाके में एक कंक्रीट पाइप (ह्यूम पाइप) में नशे की खेप होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने सर्च आपरेशन चलाते हुए तरनतारन से गांव कलश के पास एक खेत से छह प्लास्टिक की बोतलों में भरी 13.160 किलो ग्राम हेरोइन बरामद की।

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की खुफिया शाखा से मिली सटीक जानकारी और जवानों की त्वरित कार्रवाई ने इस बड़ी खेप को बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हेरोइन की यह खेप सीमा पार से तस्करी कर भारत लाई गई थी।  इससे पहले कि इसे नशा तस्कर के हाथ यह नशे की बड़ी खेप लगती, बीएसएफ ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें