फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान ने दी जान, कमरे में फंदे पर झूला, दो बच्चों का पिता था

Mon, 01 Apr 2024 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

मूल रूप से गांव कुलासी के रहने वाले कृष्ण बीएसएफ में मुख्य सिपाही के पद पर तैनात थे। फिलहाल वह लाइनपार के वार्ड-6 की वत्स कॉलोनी में अपने घर पर परिवार समेत रह रहे थे। बताया गया है कि कृष्ण ने अपने कमरे को बन्द करके पंखे में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान ने अपने घर में पंखे से फंदा लगा जान दे दी। इस घटना के पीछे घरेलू कहासुनी है, या फिर अन्य कोई वजह इसको लेकर थाना लाइन पार पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव कुलासी के रहने वाले कृष्ण बीएसएफ में मुख्य सिपाही के पद पर तैनात थे। फिलहाल वह लाइनपार के वार्ड-6 की वत्स कॉलोनी में अपने घर पर परिवार समेत रह रहे थे। बताया गया है कि कृष्ण ने अपने कमरे को बन्द करके पंखे में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह दो बच्चों का पिता था। उधर इस घटना की सूचना मिलने पर थाना लाइनपार से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। झज्जर से मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें