फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पाकिस्तानी नाव: सीमा सुरक्षा बल ने सतलुज नदी में पकड़ी, कब्जे में लेने के बाद जांच भी की शुरू

Wed, 23 Mar 2022 07:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पाकिस्तान की नापाक हरकतें नहीं थम रहीं हैं। पंजाब में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी नाव बीएसएफ के हाथ लगी है। सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच में जुट गई हैं। इससे पहले सात जनवरी को भी एक नाव बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर में पुरानी मोहम्मदी वाला चौकी के नजदीक सतलुज नदी में पाकिस्तान की नाव पकड़ी है। इस नाव के माध्यम से पाकिस्तान से भारत में कौन प्रवेश हुआ है, इसकी जांच बीएसएफ कर रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई स्थानों पर सतलुज नदी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करती है। उल्लेखनीय है कि सात जनवरी को ममदोट के गांव डीटी मल के पास सतलुज नदी से पाकिस्तानी नाव मिली थी।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बुधवार की सुबह पुरानी मोहम्मदी वाला चौकी के पास सतलुज नदी से एक पाकिस्तान नाव मिली है। इस नाव के जरिये पाकिस्तान से कौन लोग आए हैं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान की नाव भारतीय इलाके में मिल चुकी है। लेकिन अभी तक ऐसी पकड़ी गई नाव के जरिये कौन लोग भारत में प्रवेश करते हैं, उनके बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। बता दें कि फिरोजपुर, ममदोट व फाजिल्का के सीमांत इलाकों में हेरोइन व असलहा की खेप कई बार पकड़ी जा चुकी है। इन इलाकों में नशा तस्कर भी सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें