फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली उठने से पहले उठी भाई और उसके तीन दोस्तों की अर्थी, शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे

Tue, 02 Jun 2020 12:13 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी की खरीदारी करने के बाद लौट रहे चार युवकों की कार रात के अंधेरे में पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक की मौत अमृतसर में हुई। हादसा सोमवार की देर रात को डेरा बाबा नानक के गांव ढ़िलवा के पास हुआ। थाना कोटली सूरत मल्ही पुलिस ने चारों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चारों मृतक 18 से 20 वर्ष के बीच के है। वहीं इस खबर के फैलते ही गांव गाजी नंगल में सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जश्नप्रीत सिंह निवासी गाजी नंगल की बहन की शादी थी। इसी संबंध में जश्नप्रीत अपने रिश्तेदार गुरजीत सिंह निवासी वल्ला, लवप्रीत निवासी मान खेरा और दिलप्रीत सिंह निवासी शिकार माशिया एक कार में सवार होकर सोमवार की रात को शादी की शॉपिंग करके कोटली सूरत मल्ही से लौट रहे थे। इसी दौरान चारों कार सवार युवक गांव ढिलवा के पास पहुंचे। 


यह भी पढ़ें- पंजाब में शराब हुई महंगी, सरकार ने लगाया कोविड सेस, प्रति बोतल 5 से 50 रुपये बढ़ेंगे दाम
विज्ञापन


रात के अंधेरे में आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकरा गई। पेड़ के टकराने के बाद कार एक भट्ठे में जा धंसी। हादसे में मौके पर ही जश्नप्रीत, लवप्रीत और दिलप्रीत की मौत हो गई। घायल गुरजीत सिंह निवासी वल्ला की गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गुरजीत की अमृतसर में मौत हो गई। मंगलवार को चारों के शवों का बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उनके वारिसों के हवाले कर दिया है। इस संबंध में थाना कोटली सूरत मल्ही एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें