चंडीगढ़। जिला अदालत में नौ साल से चल रहे 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में आरोपी सोमनाथ अनेजा ने जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। इसके लिए आरोपी ने जिला अदालत में आवेदन किया है। जिला अदालत ने आवेदन को स्वीकार करते हुए साफ कर दिया कि इस मामले में जवाब देने के लिए उनके पास अंतिम बार मौका है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी।
पहला आवेदन मामले के निरीक्षण के लिए उचित समय की मांग को लेकर, दूसरा आवेदन उच्च न्यायालय के नियमों के अनुसार मामले की फाइल के निरीक्षण के लिए समय देने और तीसरा आवेदन पूरे मामले की पेपर बुक उपलब्ध कराने के लिए किया गया। अदालत ने आरोपी को इस मामले से जुड़ी पूरी पेपर बुक उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अलावा अदालत की ओर से यह विशेष रूप से कहा गया है कि अगर आरोपी अनेजा ने 28 मार्च तक केस की स्टडी कर 29 मार्च को कोर्ट में पेशा हो जाता है तो बेहतर है। इसके बाद आरोपी को निरीक्षण के लिए और अवसर नहीं दिया जाएगा।