फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज दरिया में नहाना युवकों को पड़ा महंगा, तेज बहाव में दो बहे

Mon, 27 Jun 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
विधायक मनोहर धीमान ने कहा कि मृतक के परिजनों को हर जरूरी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
चार युवकों को सतलुज दरिया में नहाना महंगा पड़ गया। उनमें से दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। हादसा पंजाब के रोपड़ में गांव हवेली के पास हुआ। गोताखोरों ने कुछ समय तक दोनों की तलाश की और बाद में दरिया से बाहर निकल आए। डूबे युवक मोहाली के थे और दो साथियों के साथ दरिया में नहाने गए थे।
विज्ञापन


दरिया के पानी ने बहे युवकों की पहचान राजेश कुमार पुत्र राजदीप सिंह और अनमोल पुत्र रामपाल निवासी 1326 जगतपुरा अंब साहिब कालोनी मोहाली के रूप में हुई है। यह दोनो युवक अपने दो साथियों राहुल और जतिंदर के साथ दरिया में नहाने के लिए आये थे। राजेश के एक रिशतेदार ने बताया कि वह पिछले सप्ताह भी दरिया में नहाने के लिए यहां आए थे।

उधर पुलिस को पहले को कई घंटे तक इस घटना की जानकारी ही नहीं मिली। जब जानकारी मिली तो भी कुछ समय गोताखोरों ने डूबे दोनो युवकों को तलाश करने की कोशिश की। दोपहर बाद किसी भी गोताखोर या पुलिस ने इन्हें तलाश करने की कोशिश नहीं की। डूबे युवकों के परिजन दरिया के किनारे बैठकर विलाप कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें