जालंधर में पेपर में लिपटी मिली नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खाली प्लॉट में पेपर में लिपटी नवजात बच्ची मिली। उसके शरीर पर चीटियां रेंग रही थीं। नजारा इतना दर्दनाक था कि रूह कांप उठे। घटना पंजाब के जालंधर की है। बस्ती बावा खेल इलाके में खाली पड़े प्लॉट में कोई नवजात बच्ची को फेंक गया। लोगों ने रोने की आवाजें सुनी तो इधर उधर तलाशने लगे।
महिला को लगा कि प्लॉट से आवाज आ रही है। वहां जाकर देखा तो उसकी चींख निकली गई। सुनकर लोग दौड़े आए और नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत बच्ची को उठाया गया और अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने उसे तंदरुस्त बताया है।