फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की चाहत में पत्नी और साली के बीच फंसा युवक, परेशान होकर कर ली सुसाइड

Fri, 10 Mar 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बच्चे की चाहत में एक युवक पत्नी और साली के चक्कर में फंस गया। दोनों से रिश्ते बिगड़ने लगे तो वह इतना परेशान हो गया कि उसने जान दे दी। घटना पंजाब के तरनतारन की है। गांव भुच्चर कलां में पत्‍नी और साली के बीच में फंसे युवक ने खुदकुशी कर ली। पत्‍नी ने बच्‍चा पैदा न होने पर वारिस के लिए अपनी चचेरी बहन से पति को रिश्‍ता बनाने को राजी किया।
विज्ञापन


इसके बाद जब जीजा-साली का प्‍यार गहराने लगा तो वह इसे सहन न कर सकी और मायके चली गई। बहन का घर उजड़ते देख साली भी युवक को छोड़ कर चली गई और किसी अन्‍य से शादी रचा ली। इससे दुखी युवक ने खुदकुशी कर ली। सुखपाल सिंह ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने साली के बेवफा होने का जिक्र करते लिखा है कि मैं अपनी पत्नी की रजामंदी से इस रिश्ते को कायम कर चुका था, लेकिन वह मुझे धोखा देती रही और मुझे बताए बिना शादी कर ली।

घटना का पता चलते ही थाना झब्बाल के प्रभारी इंस्पेक्टर जोगा सिंह मौके पर पहुंचे और सुखपाल का शव कब्जे में ले लिया। पुसिल ने उसके भाई कर्मजीत सिंह के बयानों के आधार पर चचेरी साली सहित पांच आरोपियों विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। सुखपाल सिंह के शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद करके शुरू करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें