फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: बॉर्डर पर बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 48 घंटे में चौथी सफलता, हेरोइन के दो पैकेट बरामद

Tue, 23 May 2023 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की एक टुकड़ी भारत-पाक सीमांत गांव भैणी राजपूतां के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी तो उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार रात करीब 9 बजे भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव भैणी राजपूतां के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया। इसके बाद बीएसएफ की टुकड़ी ने तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया। सुबह की गई सर्च के दौरान जवानों ने क्षतिग्रस्त ड्रोन और ड्रोन के साथ बंधे हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए।

विज्ञापन


जवानों ने इस ड्रोन के साथ दो पैकेट और जलती हालत में टार्च भी बरामद की है। बीएसएफ की तरफ से 48 घंटों के दौरान अटारी सीमांत इलाके में मार गिराए जाने वाले पाकिस्तानी ड्रोनों की संख्या चार हो गई है।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि जवानों की एक टुकड़ी भारत-पाक सीमांत गांव भैणी राजपूतां के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से घुसे एक ड्रोन की आवाज सुनी तो उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ही जवानों ने वहां पास में ही कुछ जमीन पर गिरने की आवाज सुनी तो पूरे इलाके को घेर लिया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह की गई सर्च के दौरान बीएसएफ ने काले रंग का क्वाडकॉप्टर डीजेआई मेट्रिस 300 आरटीके बरामद किया। इसकी जांच के दौरान इसके साथ बंधे दो पैकेट भी मिले जिनकी जांच के दौरान उसमें से 2 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ जवानों ने इसके साथ बंधी जलती हालत में एक टार्च भी बरामद की, जो पाकिस्तानी तस्करों ने अपने इंडियन तस्कर साथियों की पहचान के लिए बांधी थी, ताकि वे लोग रात के अंधेरे में टार्च की रोशनी से हेरोइन की कनसाइनमेंट तक आसानी से पहुंच कर उसे क्लीयर कर सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें