फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: नवरात्र में बाजार गुलजार, बदले माहौल में दुकानदारों के चेहरे पर छाई मुस्कान

Sun, 10 Oct 2021 01:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-20 के कपड़ा व्यवसायी मोहिंदर सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी में लोग सिर्फ अपना बचाव देख रहे थे। अब जनजीवन पटरी पर लौट आया है। दो साल से घरों में बैठे लोग एक मौके की तलाश में थे। अब जो ग्राहक आ रहे हैं, वे दो से तीन जोड़ी कपड़े खरीद रहे हैं। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है। ग्राहकों की भीड़ को देखकर उनके उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बाजार हुए गुलजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानों पर खरीदारी के लिए अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। एक ओर मौसम बदल रहा है, वहीं, दूसरी ओर त्योहारों का सीजन है। ऐसे में लोग कपड़े, ज्वैलरी, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, ऑटोमोबाइल सेक्टर में लंबी वेटिंग से लोग जुगाड़ लगाने में भी लगे हैं लेकिन मांग के अनुसार गाड़ियों की उपलब्धता बाजार में नहीं है। इस बदले हुए माहौल से दुकानदारों में काफी खुशी है। 

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण लगभग डेढ़ साल से व्यापारियों के सामने संकट खड़ा रहा। पिछले साल का त्योहार उनके लिए बैरंग ही निकल गया। अब दुकानदारों को उम्मीद है कि पहले की तरह उनको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि विशेष छूट के ऑफर भी दिए जा रहे हैं, ताकि ग्राहक आकर्षित हो सके।

लोगों के उत्साह को देखकर लगानी पड़ी वेटिंग चेयर
सोने के व्यवसाय में वैसे कभी कमी नहीं रही है लेकिन इस बार लोगों का उत्साह दोगुने से भी ज्यादा है। पहली बार हमें लोगों के लिए वेटिंग चेयर लगानी पड़ी है, क्योंकि अंदर काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। ग्राहकों के हिसाब से नए डिजायन भी काफी है, इसलिए वह और उत्साह के साथ हमारे पास आ जाते हैं। - विकास गर्ग, ज्वैलर्स, सेक्टर-22।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेफ्रिजरेटर की बढ़ी मांग, एक्सजेंच ऑफर का भी ले रहे लाभ

त्योहार हो और लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें, यह कैसे हो सकता है। लगभग दो साल से घर बैठे लोग अभी से खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार रेफ्रिजरेटर की काफी मांग है। लोग नई तकनीक का सामान अपने घर में ले जाना चाहते हैं। वहीं, एक्सचेंज ऑफर का भी लोग धड़ल्ले से लाभ उठा रहे हैं। -पुरुषोत्तम सिंह, इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी, सेक्टर-35

बढ़ गई सीएनजी गाड़ियों की मांग
कोरोना काल में लोग अपनी जरूरतें पूरी कर रहे थे। हर व्यक्ति का सपना होता है कि परिवार और बच्चे एक गाड़ी में जाएं। कोरोना महामारी के बाद लोग उबरने लगे हैं। इसका असर मार्केट में दिख रहा है। सीएनजी गाड़ियों की मांग बढ़ गई है। फिलहाल अभी गाड़ियों का स्टॉक है तो मांग के अनुसार आपूर्ति भी कर पा रहे हैं। -गुरनाम सिंह, जीएम सेल्स, मारुति सुजुकी एरिना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें