पाकिस्तान में पहली बार किसी शहीद की जीवनी पर पुस्तक छपने जा रही है। किताब शाहमुखी भाषा में छपेगी और इसके लिए लिए वह तैयार भी है। भारतीय खोजी लेखक राकेश कुमार की शहीद ऊधम सिंह की जीवनी पर लिखी पुस्तक को पाकिस्तान में छापा जाएगा। इसकी जानकारी 31 जुलाई को पाकिस्तान के लेखक एम आसिफ ने पुस्तक का टाइटल फेसबुक पर डालकर दी।
पुस्तक के मुख्य पेज पर शहीद ऊधम सिंह की तस्वीर और पिछले पेज पर लेखक राकेश कुमार की फोटो लगाई गई है। एम आसिफ ने अमर उजाला को बताया कि एक सप्ताह के भीतर पुस्तक पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार हो जाएगी। पाकिसतानी में छपने वाली ये पहली पुस्तक होगी, जो किसी शहीद की जीवनी पर छपेगी। इससे पहले किसी शहीद पर कोई पुस्तक नहीं छपी है।