फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से निकाली गई मिट्टी से मिला जिंदा बम, इलाके में हड़कंप

Mon, 10 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
नहर से निकाली गई मिट्टी से मिला जिंदा बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाक सीमा के नजदीक गांव बारेके की दाना मंडी में रविवार को बम (रॉकेट लांचर) मिलने से अफरा-तफरी मच गई। दाना मंडी सरहद से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और बम के चारों तरफ मिट्टी और रेत के बैग लगवाया, ताकि लोगों को नुकसान न पहुंचे। 
विज्ञापन


मंडी में गेहूं खरीद शुरू होने से मजदूरों और किसानों की आवाजाही है। लोगों ने बताया कि मंडी के साथ ही नहर की सफाई की जा रही है। वहीं से एक ट्राली मिट्टी भर कर मंडी में डालने के लिए लेकर आए थे उसी में बम नजर आया। बम देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
 
बम को निष्क्रिय करने के लिए बुलाई गई टीम 
 जिक्रयोग है कि कुछ साल पहले भी इसी तरह गांव बारेके से बिकानेर को जाने वाली नहर की सफाई के दौरान काफी संख्या में तोप व टैंक के बमों के अलावा गोला बारूद मिला था, तब सेना ने दो-तीन ट्रक गोलाबारूद एकत्र किया था। गांव की तरफ से दो नहरें निकलती हैं। अब दूसरी नहर की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें