फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना से गठबंधन के पक्ष में आडवाणी

Sun, 19 Oct 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए चुनाव के नतीजों से वे बेहद खुश हैं। एक निजी यात्रा के तहत शनिवार रात गुरुनगरी अमृतसर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी डेरा ब्यास में नतमस्तक होने भी गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के परिणाम तो उम्मीद से अधिक हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में उनको उम्मीद थी कि पूर्ण बहुमत मिलेगा, लेकिन नहीं मिला। फिर भी लोगों ने महाराष्ट्र में भाजपा को सब से बड़ी पार्टी बनाया है। अब वह चाहते हैं कि महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की सरकार बने। आडवाणी अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे पत्रकारों से बात कर रहे थे।

एक निजी यात्रा के तहत शनिवार रात गुरुनगरी अमृतसर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी डेरा ब्यास में नतमस्तक होने भी गए। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि पुराना संबंध टूटना अच्छा नहीं है, यह संबंध बना रहता तो अच्छा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

'एनसीपी के साथ कभी कोई समझौता नहीं'

शिवसेना से दोबारा गठबंधन पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी कहेगी तो वह प्रयास करेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में आडवाणी ने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा कभी कोई समझौता नहीं करेगी।

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ब्यास जाने के दौरान आडवाणी ने सुरक्षा को भी साथ नहीं लिया था। देर रात करीब डेढ़ बजे आडवाणी ने डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिदंर सिंह से मुलाकात की।

सुबह भी उन्होंने गुरुजी के साथ नाश्ता किया। बाद में उन्होंने सत्संग सुना और लंगर की व्यवस्था भी देखी। सूत्रों के अनुसार आडवाणी किसी पारिवारिक मामले के संबंध में महाराज गुरिंदर सिंह से मिलने के लिए आए थे। बताया जाता है कि आडवाणी की पत्नी डेरा ब्यास की नामदान प्राप्त श्रद्धालु हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें