फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर अब भाजपा मंत्री ने ख्ाड़े किए सवाल

Fri, 03 Jun 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दंगों की जांच के लिए गठित प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह रिपोर्ट कोई गीता का अध्याय नहीं है कि जो प्रकाश सिंह ने लिख दिया वही सब ठीक हो। यह रिपोर्ट अधूरी है और सूचनात्मक है।
विज्ञापन


खाली एक घटना से किसी पर तलवार नहीं लटकाई जा सकती। जरूरी नहीं है कि सभी दोषी हों, उनके पिछले रिकार्ड को भी देखा जाना चाहिए। मंत्री बृहस्पतिवार को हेल्थ विवि रोहतक के स्थापना समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

ओपीडी में पत्रकारों से बात करते हुए विज ने कहा कि कमेटी रिपोर्ट पर कमेटी के दो अन्य सदस्य के. पी. सिंह और विजयवर्धन के भी हस्ताक्षर होने चाहिए। 5 जून को घोषित जाट आंदोलन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमने आरक्षण दिया।
विज्ञापन


अब कोर्ट ने सवाल उठाया है तो वहीं कानूनी लड़ाई लड़नी चाहिए। आरक्षण के नाम पर किस बात का आंदोलन। सरकार भी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। जब मामला कोर्ट में है तो सड़कों पर आंदोलन क्यों। यदि कोई हंगामा करने की कोशिश करता है तो सरकार बिल्कुल तैयार है। प्रदेश में एक पत्ता भी नहीं हिलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें